• Follow Us on:
  • Facebook Logo
  • Tweeter Logo
  • linkedin logo

Hindi Nepali Stories

Hindi Story एक कप चाय

नैन -इन  , एक  जापानी  जेन  मास्टर  थे . एक  बार  एक  प्रोफ़ेसर  उनसे  जेन  के  बारे  में  कुछ  पूछने  आये  , पर  पूछने  से  ज्यादा  वो  खुद  इस  बारे  में  बताने  में  मग्न  हो  गए .

मास्टर  ने  प्रोफ़ेसर  के  लिए  चाय  मंगाई , और   केतली  से  कप  में  चाय  डालने  लगे , प्रोफ़ेसर  अभी  भी  अपनी  बात  करते  जा रहा  था  की  तभी  उसने  देखा  की  कप  भर  जाने  के  बाद  भी  मास्टर  उसमे  चाय  डालते  जा  रहे  हैं , और  चाय  जमीन  पर  गिरे जा  रही  है .

“ यह  कप  भर  चुका  है  , अब  इसमें  और  चाय  नहीं  आ  सकती  .”, प्रोफ़ेसर  ने  मास्टर  को  रोकते  हुए  कहा .

“इस  कप  की तरह  तुम  भी  अपने  विचारों  और  ख़यालों  से  भरे  हुए  हो  . भला  जब  तक  तुम  अपना  कप  खाली  नहीं  करते  मैं  तुम्हे  जेन  कैसे  दिखा  सकता  हूँ ?” , मास्टर  ने  उत्तर  दिया .

ad imagead image
ad imagead imagead imagead image ad imagead imagead imagead imagead image